बच्चन की लाड़ली अब ट्विटर पर
कल से खबर आई है कि बच्चन परिवार की लाड़ली बेटी का नाम 'आराध्या' रखा गया है। इस नाम को रजीस्टर्ड भी करवा लिया गया है। वैसे यह खबर कल से मीडिया में आग की तरह फैली है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लाडॉली बेटी का नाम आराध्या बच्चन रखा है। लेकिन अब तक बच्चन परिवार की तरफ से इस खबर को लेकर कोई खंडन नहीं आया है। और ना ही किसी ने इस बात को कन्फर्म किया है की बिग बी की पोती का नाम आराध्या ही है।
इससे पहले भी आलिया और अभिलाषा के नाम मीडिया में आ चुके हैं लेकिन फिर तुरंत ही ऐसी खबरों का बच्चन परिवार ने खंडन कर दिया है। पिछले समय अभिषेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह तो कह दिया था कि बेची बी का नाम तो रख दिया गया है आपको लोगों को बस घोषणा का इंतजार करना होगा।
इधर ट्विटर पर आराध्या के नाम से आकाउंट भी बना दिया गया है। जी हां चार महिने की बेटी बी अब ट्विटर पर भी आ चुकी है। अमिताभ बच्चन के फैन्स उन्हें पोती के नामकरण पर बधाई संदेश भेज रहे हैं। अब हर किसी को बस इसी बात का इंतजार है कि कब बच्चन फैमली अपनी तरफ से इस नाम की घोषणा कर दे।


Click it and Unblock the Notifications











