Pics: इंटरनेट ने खोजी ऐश्वर्या राय बच्चन की छठवीं हमशक्ल, सलमान खान के हमशक्ल के साथ वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल हमेशा ही किसी की नज़र में आते हैं तो फैन्स को हैरानी ज़रूर होती है और अब इंटरनेट ने एक बार फिर से ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल ढूंढ निकाली है। आशिता राठौर नाम की ये आर्टिस्ट अपने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय के गाने और सीन को रिएक्रिएट कर काफी पॉपुलर हो चुकी हैं और फैन्स को आशिता की ये कलाकारी काफी पसंद आई।

आशिता का चेहरा, कई प्रोफाईल से हू ब हू ऐश्वर्या राय बच्चन से मेल खाता है। यूं कहिए कि अगर आप एक झलक में आशिता को देखें तो आपकी आंखें धोखा खा सकती हैं। वैसे भी ऐश्वर्या राय बच्चन की त्वचा से उनकी उम्र का पता तो कहां ही चलता है।

aishwarya-rai-6th-doppelganger-ashita-rathore-video-with-salman-khan-s-doppelganger-breaks-internet

आशिता राठौर, इंदौर की रहने वाली हैं और इंस्टाग्राम पर अभी उनके 28 हज़ार फॉलोअर्स हैं। लेकिन अब जब इंटरनेट पर उनकी नज़र पड़ चुकी है तो जल्दी ही उनके चाहने वालों की लिस्ट में तेज़ी से इज़ाफा होगा। आशिता पर फैन्स की नज़र तब पड़ी जब उनका एक वीडियो, सलमान खान के हमशक्ल के साथ वायरल हुआ।

इस वीडियो में आशिता राठौर और विक्रम सिंह राजपूत नाम के ये सलमान खान के हमशक्ल, मैंने प्यार किया के गाने आजा शाम होने पर आई पर परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं।

फैन्स करते रहते हैं डिमांड

फैन्स करते रहते हैं डिमांड

आशिता राठौर के वीडियो देख फैन्स अकसर उनसे ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्मों के अलग अलग गाने और सीन पर वीडियो की फरमाईश करते रहते हैं। वहीं सलमान खान के हमशक्ल विक्रम सिंह राजपूत के साथ भी उनके वीडियो काफी डिमांड में रहते हैं। कई वीडियो देख फैन्स यहां तक कहते हैं कि हम दिल दे चुके सनम के रील्स ज़रूर बनाने चाहिए।

इंटरनेट पर कई हमशक्ल

इंटरनेट पर कई हमशक्ल

वैसे आशिता राठौर, ऐश्वर्या की पहली हमशक्ल नहीं हैं जो वायरल हुई हैं। लेकिन ये ज़रूर कहा जा सकता है कि वो इकलौती ऐसी हमशक्ल हैं जिनकी शक्ल - सूरत और हाव भाव ऐश्वर्या राय बच्चन के सबसे ज़्यादा करीब नज़र आए। इससे पहले भी चार बार इंटरनेट ने ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल ढूंढी और एक बार तो खुद सलमान खान ने ऐश्वर्या की हमशक्ल ढूंढ निकाली।

मराठी एक्ट्रेस मानसी नायक

मराठी एक्ट्रेस मानसी नायक

मराठी एक्टर मानसी नायक नाम का टिकटॉक अकाउंट आपको हू ब हू ऐश्वर्या राय की याद दिला देगा। मानसी के कई प्रोफाईल बिल्कुल ऐश्वर्या राय जैसे हैं। अपने इन तस्वीरों में मानसी ने ऐश्वर्या राय के जोधा अकबर लुक को रिक्रिएट किया और वाकई एक बार में कोई भी इस तस्वीर को देखकर धोखा खा सकता है। मानसी पेशे से मराठी एक्ट्रेस हैं और उनके सीरियल चल हवा येऊ द्या में उनकी ऐश्वर्या वाली झलक हर किसी ने पकड़ी।

अम्मूज़ अमृता के वायरल वीडियो

अम्मूज़ अमृता के वायरल वीडियो

टिकटॉक के ज़माने में इंटरनेट पर वायरल हुई थीं अम्मूज़ अमृता नाम की एक कलाकार जिन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तमिल फिल्म से उनका एक सीन रिक्रिएट किया और ऐसा हू ब हू किया कि फैन्स उनमें और ऐश्वर्या राय में तुलना करने को मजबूर हो गए। हालांकि, सूरत से ज़्यादा अम्मूज़ अमृता, ऐश्वर्या राय के हाव भाव कॉपी करने में माहिर हैं।

ईरानी मॉडल माहलघा जाबेरी

ईरानी मॉडल माहलघा जाबेरी

2019 में फैन्स ने ईरानी मॉडल महालघा जाबेरी में ऐश्वर्या राय की झलक ढूंढी और वाकई विश्वास करना मुमकिन नहीं था कि तस्वीरों में एक नहीं दो दो ऐश्वर्या राय हैं। महालघा जाबेरी काफी मशहूर ईरानी मॉडल हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाईल फोटो तो हू ब हू ऐश्वर्या राय की कॉपी है।

ब्लॉगर आमना इमरान

ब्लॉगर आमना इमरान

इसी साल, ब्लॉगर आमना इमरान में भी फैन्स ने ऐश्वर्या राय ढूंढ निकाली। आमना इमरान पाकिस्तान की एक ब्लॉगर है और फैन्स ने उनके एक पोस्ट में ही ऐश्वर्या राय बच्चन की झलक देखी। आमना ने कुछ दिन तक अपनी इस पहचान को अपने प्रोफाईल पर जगह भी दी थी।

सलमान खान ने ढूंढी थी हमशक्ल

सलमान खान ने ढूंढी थी हमशक्ल

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान खान खुद ऐश्वर्या राय की हमशक्ल ढूंढ कर लेकर आए थे। स्नेहा उल्लाल को पहली बार जिसने भी देखा बस देखता रह गया था। स्नेहा उल्लाल को इसी पहचान के साथ लकी: नो टाईम फॉर लव में लॉन्च किया गया था। ये पहचान ही उनके करियर की सबसे बड़ी बाधा बन गई थी।

ऐश्वर्या की तरह फोटोशूट

ऐश्वर्या की तरह फोटोशूट

लकी: नो टाईम फॉर लव में स्नेहा उल्लाल ने सलमान खान के साथ हम दिल दे चुके सनम का मशहूर झूमर सीन रिक्रिएट किया था। कुछ साल पहले उन्होंने ऐश्वर्या राय का जोधा अकबर लुक रिक्रिएट करते हुए एक बार फिर इंटरनेट पर तबाही मचा दी थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन की इन छह हमशक्लों को देखते हुए ये तो कहा जा सकता है कि आशिता राठौर उनके सबसे करीब हैं। यहां देखिए आशिता के कुछ मज़ेदार और वायरल इंस्टाग्राम रील्स।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X