200 किलो के सोने और हीरे के असली गहने पहनकर फिल्म की शूटिंग करती थी ये एक्ट्रेस, 50 गार्ड करते थे निगरानी

Aishwarya Rai Jodha Akbar Jwellery

Aishwarya Rai Jodha Akbar Jwellery: बॉलीवुड की दुनिया में कई फिल्में ऐसी हैं, जिनके मेकर्स अपनी फिल्म को एकदम असली दिखाने के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा देते हैं। ऐसी ही एक फिल्म है, जिसने अपनी भव्यता और खूबसूरती से लोगों को चौंका दिया था। हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की ब्लॉकबस्टर फिल्म जोधा अकबर की, जिसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने कमाल की एक्टिंग की थी।

ऐश्वर्या ने नहीं पहना एक भी नकली गहना

साल 2008 में आई यह फिल्म मुगल बादशाह अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधा बाई की प्रेम कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने महारानी जोधा बाई का किरदार निभाया था और उनके शाही लुक की खूब चर्चा हुई थी। क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में ऐश्वर्या ने जितने भी गहने पहने थे, वो सब के सब असली सोने के थे? जी हां, मेकर्स ने फिल्म की सच्चाई को बनाए रखने के लिए एक भी नकली गहना इस्तेमाल नहीं किया।

200 किलो सोने से बने थे गहने, 50 गार्ड करते थे रखवाली

फिल्म में ऐश्वर्या राय के गहनों का कुल वजन लगभग 200 किलो था। इन गहनों को मशहूर जूलरी ब्रांड तनिष्क ने खास तौर पर बनवाया था। इन्हें बनाने में 200 कारीगरों को पूरे 2 साल लगे थे। इन गहनों में सोने के साथ-साथ कीमती मोती और पत्थर भी लगे हुए थे, जिनकी कीमत करोड़ों में थी।

ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इतने भारी गहने पहनना उनके लिए काफी मुश्किल था और उन्हें तैयार होने में ही 2 घंटे लग जाते थे। इन बेशकीमती गहनों की सुरक्षा के लिए फिल्म के सेट पर 50 सिक्योरिटी गार्ड 24 घंटे तैनात रहते थे, ताकि कोई चोरी या नुकसान न हो।

आज भी ट्रेंड में है 'जोधा अकबर' की जूलरी

फिल्म रिलीज होने के बाद ऐश्वर्या के गहनों का डिजाइन इतना फेमस हुआ कि बाजार में वैसी ही जूलरी का ट्रेंड चल पड़ा। लोग आज भी शादियों और खास मौकों पर 'जोधा अकबर' के डिजाइन वाली जूलरी पहनना पसंद करते हैं। इस फिल्म ने सिर्फ अपनी कहानी ही नहीं, बल्कि अपने भव्य सेट और शानदार जूलरी से भी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। इस फिल्म में ए. आर. रहमान के संगीत और जावेद अख्तर के गाने, जैसे ख्वाजा मेरे ख्वाजा और जश्न-ए-बहारां, आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X