परिवार मेरी प्राथमिकता है: ऐश्वर्या
बालीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जब से गृहस्थ जीवन में गईं है तब से उनकी प्राथमिकता में करियर नहीं परिवार हो गया है। इस वजह से उनकी कई फिल्में नियत समय पर पूरी नहीं हो पा रही है।
जिसमें मणिरत्नम की फिल्म रावण भी है। इस फिल्म के पूरे होने में मणिरत्नम का स्वास्थ्य भी जिम्मेदार है क्योंकि उन्हें दिल का दौरा पड़ने की वजह से फिल्म की शुटिंग लम्बी खिंच गई।
इसके अलावा इस पूरे वर्ष में ऐश्वर्या अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान रहीं है। पहले उनके पिता की तबियत खराब हुई फिर उनके ससूर यानि की अमिताभ को पेट संबंधी बीमारी हुई। इन सबसे मुक्त नही हुई थी कि उनके पारिवारिक मित्र अमर सिंह की किडनी का प्रत्यारोपण हुआ। जिसके लिए ऐश सिंगापूर गई।
इन सब पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में उनका काफी समय निकल गया। लेकिन ऐश्वर्या को कोई दुख नहीं है। ऐश का कहना है कि परिवार उनकी प्राथमिकता पर रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications