परिवार है ऐश्वर्या की प्राथमिकता
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भले ही इन दिनों सबसे अधिक व्यस्त हैं लेकिन इसके बावजूद वह अपने परिवार के लिए अधिक से अधिक समय निकाल रही है। इसी कारण कांस फिल्मोत्सव से लौटने के बाद वह सबसे पहले अपने बीमार पिता से मिलने गईं।
पिता से मुलाकात के बारे में ऐश्वर्या ने कहा, "यह एक ऐसा काम था, जिसे मुझे करना था। यह मैंने उनके लिए नहीं बल्कि अपने लिए किया।" ऐश्वर्या इन दिनों मुंबई के समीप करजात में आगामी फिल्म 'एक्शन रिप्ले' की शूटिंग कर रही हैं लेकिन वह लंबे समय तक वहां नहीं रहेंगी।
उनके करीबी सूत्र ने बताया कि पिता के बीमार रहने की वजह से वह मुंबई से अधिक दिनों तक दूर रहना नहीं चाहती हैं। फिल्मकार विपुल शाह की फिल्म 'एक्शन रिप्ले' में ऐश्वर्या के साथ अभिनेता अक्षय कुमार नजर आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











