अमिताभ के लिए ऐश, तो ऐश के लिए अभिषेक हैं Happy..जानिए क्यों!
ऐश्वर्या राय आर. बाल्की की आने वाली फिल्म 'शमिताभ' का ट्रेलर देख काफी खुश हैं। फिल्म में उनके ससुर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने काम किया है। ऐश्वर्या ने कहा कि वह बॉलीवुड के महानायक कहलाने वाले कलाकार अमिताभ को एक नए अवतार में बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, 'फिल्म का विचार काफी दिलचस्प है। मुझे लगता है कि बाल्की और अमिताभ जब भी साथ आते हैं, तो उन्हें देखना कमाल होता है।'

आपको बता दें, फिल्म शमिताभ के माध्यम से सुपरस्टार कमल हसन की बेटी अक्षरा हसन भी फिल्मों में कदम रख रही हैं। 'शमिताभ' 6 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है। फिलहाल, ऐश्वर्या इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
वहीं, ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन अमिताभ के साथ साथ ऐश के लिए बहुत खुश हैं। अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को 'जज्बा' फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करता देखने को लेकर उत्साहित हैं। ऐश्वर्य की पिछली फिल्म साल 2010 में आई 'गुजारिश' थी। उसके बाद ऐश ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। लेकिन 'जज्बा' के साथ ऐश एक बार फिर बड़े पर्दे पर आएंगी।
अभिषेक ने मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं ऐश्वर्य को 'जज्बा' में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। जज्बा की कहानी बहुत जबरदस्त है। मुझे संजय गुप्ता बतौर फिल्म निर्देशक अच्छे लगते हैं और मेरे खयाल से वे एक बेहतरीन टीम बनाएंगे। ऐश्वर्या को पर्दे पर देखना हमेशा ही बहुत अच्छा लगता है।'
संजय गुप्ता निर्देशित 'जज्बा' में इरफान खान और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। बहरहाल, यह सब सुनकर लगता है फिलहाल, ऐश, अमिताभ, अभिषेक सभी एक दूसरे के लिए खुश हैं। चलो..अच्छी बात है, एक हैप्पी फैमिली की यही पहचान तो होती है।


Click it and Unblock the Notifications











