छोटी भूमिका पर पछतावा नहीं: ऐश्वर्या
हॉलीवुड की फिल्म 'पिंक पार्टनर 2' में छोटी सी भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का कहना है कि उन्हें इस फिल्म में काम करने का अफसोस नहीं है। ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने यह फिल्म अनुभव लेने के लिए की थी न कि ज्यादा समय तक परदे पर दिखने के लिए।
ऐश्वर्या ने बताया, "फिल्म के प्रोमो में मुझे देखकर मेरी भूमिका के बारे में बात करना बेवकूफी है। क्या खाकी के प्रोमो में मेरा एक दृश्य होने के बाद किसी ने इस बारे में चर्चा की थी।"
ऐश्वर्या ने कहा, "मैंने फिल्म में इसलिए काम नहीं किया क्योंकि यह एक विदेशी फिल्म थी। मुझे पटकथा पसंद आई और उन्होंने मुझे उतनी भूमिका दी जितनी स्क्रिप्ट में लिखी थी।"
उन्होंने कहा कि वह फिल्मों का चयन केवल इस आधार पर नहीं करतीं कि उसमें उनकी भूमिका कितनी बड़ी है बल्कि वे यह भी देखती हैं कि उन्हें किन लोगों के साथ काम करने का अवसर मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications