एक फिल्म में साइड लाइन हुयी ऐश!

इस फिल्म में वे हालीवुड के प्रसिद्ध अभिनता स्टीव मार्टिन के साथ काम कर रही है। जब फिल्म के दो ट्रेलर दिखाए गए तो उसमें उन पर फोकस नही था।
जिससे पता चल गया कि उनका रोल इस फिल्म में एकदम न के बराबर है। वही ऐश के जनसंपर्क अधिकारी उनका बचाव करते फिर रहे है कि ऐश ने फिल्म साइन करके अच्छा किया है।
वही ऐश का इस बारे में कहना है कि मैं बचपन से पिंक पैंथर सीरिज की फिल्में देखती आयी हूं पीटर सेलरस को इंस्पेकटर की भूमिका में देखना मुझे हमेशा अच्छा लगा है। पिंक पैथर हमेशा से मुझे पसंद रही है यह सबके दिलो को गुदगुदाने वाली फिल्में होती है।
ऐश्वर्य इस फिल्म के कास्ट का हिस्सा होना चाहती थी इसलिए छोटे सी भुमिका को भी स्वीकार कर लिया है।
हैराल्ड ज्वार्ट द्धारा निर्देशित फिल्म पिंक पैथर 2 फरवरी 6 2009 में रीलिज होगी।


Click it and Unblock the Notifications