..................... Aishwarya cheated 'Bachchans' | 'ऐश्वर्या' ने दिया 'बच्चन' परिवार को धोखा - Hindi Filmibeat

'ऐश्वर्या' ने दिया 'बच्चन' परिवार को धोखा

By Staff


विज़क्राफ्ट वर्ष 2008 के लिए बच्चन परिवार के साथ वर्ल्ड टूर 'द अनफॉर्गेटेबल्स" का आयोजनकरने जा रहा है. इसी टूर के प्रमोशन के लिए अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या को नच बलिए में बुलाने की योजना थी.

लेकिन ऐन मौके पर ऐश्वर्या के इनकार करने के बाद इस पूरी योजना पर पानी फिर गया है. बच्चन परिवार के साथ इसकी शूटिंग की तैयारियाँ भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन ऐश्वर्या के अचानक इंकार कर देने के बाद कार्यक्रम के आयोजकों ने अमिताभ और अभिषेक को भी इसमें शामिल होने से मना कर दिया, जबकि वे तो इसमें आने को तैयार थे. ऐश्वर्या का मानना था कि इस तरह के कार्यक्रम उसकी छबि और स्तर के अनुकूल नहीं है.

स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा 'नच बलिए" अब अपने अंतिम पायदान पर जा पहुँचा है, लेकिन इसके आयोजक ऐश्वर्या राय के एक झटके से नहीं उबर पा रहे हैं. पता चला है कि इस कार्यक्रम की लोकप्रियता की रेटिंग कम होते देख स्टार टीवी और इसके निर्माता विज़क्राप्ट ने पूरे बच्चन परिवार को इसमें खास मेहमान के रूप में आमंत्रित किया था.

बच्चन परिवार ने तो इसके लिए हामी भी भर दी थी, लेकिन एन मौके पर ऐश्वर्या ने धोका दे दिया. ऐश के इस बर्ताव से बच्चन परिवार बहुत आहत है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X