ऐश्वर्या को स्वाइन फ्लू नहीं है
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को स्वाइन फ्लू नहीं है बल्कि सामान्य बुखार था, जो अब उतर चुका है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग के माध्यम से बताया था कि ऐश की तबियत ठीक नहीं है।
मीडिया ने इस खबर को काफी प्रमुखता से छापा। यहां तक कि कईयों ने लिख दिया कि ऐश्वर्या को स्वाइन फ्लू हो गया है। अमिताभ इस तरह की खबरों से काफी आहत हुए है। उन्होने मीडिया की खबरों को बकवास करार दिया है।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग के माध्यम से क्षोभ प्रकट किया है। उनका कहना है कि ऐश ठीक हो चुकीं है। एक दो दिन में ऐश काम पर लौटेंगी।
aishwarya bachchan amitabh bachchan अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय बॉलीवुड ब्लॉग स्वाइन फ्लू blog bollywood swine flu


Click it and Unblock the Notifications