..................... Aishwarya in Mata ki Chowki | माता के दरबार में अर्जी लगाने पहुंची ऐश - Hindi Filmibeat

माता के दरबार में अर्जी लगाने पहुंची ऐश

Aishwarya Rai
ऐश्र्वर्या राय बच्चन ने जब से अपनी प्रेगनेंसी की खबर दी है तब से वो मीडिया की नजरों में आने से बच रही हैं। ऐसा लग रहा है कि मानो वो गायब ही हो गयी हों। हर कोई ऐश को मां के रूप में देखने को बेताब है, आज यह ऐसा पहला मौका था जब ऐश माता के दरबार में अपनी भी अर्जी लगाने पहुंची। मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

इस मौके पर उनके पति अभिषेक बच्चन तो नहीं थे लेकिन अमिताभ बच्चन और जया बच्चन उनके साथ साये की तरह थे और काफी ख्याल भी रख रहे थे। जी हां यह मौका था संजय दत्त के घर पर मां दुर्गा के दर्शन का ऐश्वर्या का यह नया रूप सबके आकर्षण का केंद्र था। माता की चौकी पर ऐश्वर्या ने अपने घर आने वाले नन्हे मेहमान के लिए मां से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान संजय दत्त और मान्यता भी ऐश्वर्या का ख्याल रख रहे थे।

इतना ही नहीं माता की चौकी में काजोल भी अपने पति अजय देवगन के साथ नजर आयी, हम आपको बता दें की संजय दत्त की फिल्म रास्कल दशहरे के दिन पर्दे पर आने वाली है, इस फिल्म में संजय के साथ अजय देवगन, कंगना रणाउत, और अर्जुन रामपाल काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X