जवानों ने खाया ऐश के हाथ का हलवा
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कारगिल और द्रास के जवानों को अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के हाथों बने गाजर के हलवा और मां जया बच्चन के हाथों बने आम रस खिलाया।
कारगिल की लड़ाई हुए 10 वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। इस लड़ाई में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली देने के लिए 26 जुलाई को कार्यक्रम रखा गया है। अभिषेक ने एनडीवी के शो 'जय जवान' में भाग लेते हुए कारगिल और द्रास की यात्रा की। इस दौरान जवानों से मिले और अपने घर की रसोई से बना खाना खिलाया।
अभिषेक ने जवानों को अपने दादा हरिवंश राय बच्चन की लिखी कविता अग्निपथ सुनाया और पिता अमिताभ बच्चन का जवानों के नाम लिखित संदेश पढा।
अभिषेक की यह यात्रा एनडीटीवी इमेजिन पर रविवार सुबह 11.30 और रात 9.30 पर दिखाई जाएगी।
abhishek bachchan aishwarya rai amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय जया बच्चन बालीवुड bollywood jaya bachchan


Click it and Unblock the Notifications