बच्चन बहू ने चेक पहुंचाने के बाद मधुर को पहुंचाया नोटिस

दरअसल ऐश हीरोइन छोड़ने के बाद प्रेस में उड़ी खबरों से काफी परेशान हो गयी थी। अब जब उन्होंने मधुर को चैक लौटा दिया है तो अब ऐशा का हक बनता है कि वो मधुर को ये चेताएं कि किसी भी परिस्थिती में यूटीवी या फिर निर्देशक खुद ऐश के फर्स्ट लुक वाले पिक्चर्स का इस्तेमाल ना करे।
ऐश्वर्या ने 8 दिन तक हीरोइन के लिए शूटिंग की थी। प्रेग्नेंट होने के कारण वे फिल्म से अलग हो गईं और काफी दिनों के बाद उन्होंने साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया।
लेकिन अब ऐश्वर्या इस बात से नाराज हैं कि उनकी फिल्म के लिए किए फोटो-शूट के कुछ फोटो वेब पर लीक हो चुकी है।
इसी बात से काफी तिलमिलाते हुए ऐश ने अपने वकील के जरिये इस फिल्म की पूरे यूनिट को नोटिस पहुंचाते हुए कहा कि यदि उनके फोटो मीडिया तक पहुंचते हैं तो वो इस बात के लिए हर्जाना मांगेगी।


Click it and Unblock the Notifications











