'रोबोट' में जबरदस्त खूबसूरत दिखीं है ऐश्वर्या : अमिताभ बच्चन

aishwarya-rai
यूं तो बॉलीवुड की विश्व सुंदरी ऐश का जवाब नहीं है, उन के जलवों से हर कोई घायल ही रहता है। लेकिन जब उनकी खूबसूरती की तारीफ उनके ससुर अमिताभ बच्चन करें तो बात कुछ खास ही जाती है।

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पुत्रवधू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की 'रोबोट' में दिखी छवि से बहुत प्रभावित हैं और पर्दे पर उनकी उपस्थिति को बेहद आकर्षक बताते हैं। शंकर के निर्देशन में हिंदी में 'रोबोट' और तमिल में 'एंधीरन' नाम से इस फिल्म का निर्माण हुआ है। फिल्म में दक्षिण के मशहूर अभिनेता रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "ऐश्वर्या बहुत आकर्षक दिखी हैं और उन्होंने ऐसा नृत्य किया है जैसा अब से पहले कभी नहीं किया था। रजनीकांत के विषय में क्या कहा जाय, उन्होंने बहुत अद्भुभुत अभिनय किया है। यह मजे और उत्साह से भरपूर फिल्म है।" रजनीकांत ने सोमवार को मुम्बई में फिल्मोद्योग के लोगों के लिए इस फिल्म के विशेष प्रदर्शन का आयोजन किया था। अमिताभ ने तभी इसे देखा।

करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से इस विज्ञान-फंतासी फिल्म का निर्माण हुआ है और इसमें स्पेशल इफेक्ट्स का खूब इस्तेमाल किया गया है। अमिताभ 11 अक्टूबर से छोटे पर्दे पर शुरू होने जा रहे शो 'कौन बनेगा करोड़पति 2010' की मेजबानी करेंगे। वह कहते हैं कि उनके लिए यह फिल्म देखना एक अविश्वसनीय अनुभव था। उन्होंने कहा कि फिल्म को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया गया है, ऐश्वर्या बहुत आकर्षक दिखती हैं और उन्होंने बेहद खूबसूरत नृत्य किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X