ऐश्वर्या मेरी प्रेरणा हैं : संजय लीला भंसाली

guzaarish
निर्देशक संजय लीला भंसाली की 'गुजारिंश' तैयार है और एक बार फिर उन्होंने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ काम किया है। भंसाली कहते हैं कि ऐश्वर्या उनकी प्रेरणा हैं। भंसाली ने गुरुवार को सिनेमैक्स में 'गुजारिश' की पहली झलक दिखाने के बाद संवाददाताओं से कहा, "ऐश्वर्या मेरी प्रेरणा हैं। जब मैं उनके साथ कोई फिल्म बनाता हूं तो बहुत उत्साहित हो जाता हूं क्योंकि वह बहुत विशिष्ट हैं। कुछ लोगों पर समय का कोई असर नहीं होता और ऐश्वर्या अगले 20 साल तक भी ऐसी ही रहेंगी।"

यह भंसाली की ऐश्वर्या के साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) और 'देवदास' (2002) में उनके साथ काम कर चुके हैं। इस अवसर पर ऐश्वर्या ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत विशेष फिल्म थी। हमें दुनियाभर में इस फिल्म के प्रसारण से पहले आपके साथ इसके अंश बांटने की खुशी है।"

भंसाली फिल्म के अभिनेता रितिक रोशन की भी बहुत प्रशंसा करते हैं।उन्होंने कहा, " रितिक के साथ काम करने में उन्हें जितनी खुशी मिली चलते मुझे किसी भी अन्य अभिनेता के साथ काम करने में इतना अच्छा नहीं लगा जितना के उनके साथ काम करने में लगा।"

फिल्म में रितिक एक जादूगर की भूमिका में हैं तो ऐश्वर्या ने एक ऐसी नर्स की भूमिका निभाई है जिसका अपने पति से अलगाव हो जाता है। फिल्म कथितौर पर इच्छा मृत्यु के विवादास्पद मुद्दे को छूती है।भंसाली ने फिल्म का संगीत भी तैयार किया है। इसमें आठ गीत हैं जबकि फिल्म की एलबम में 12 गीत हैं। यूटीवी ब्लिंक और भंसाली के संयुक्त निर्माण में बनी 'गुजारिश' 19 नवम्बर को प्रदर्शित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X