ऐश्‍वर्या राय बनी सद्भावना राजदूत

By Staff

Aishwarya Rai
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय अपने 36वें जन्मदिन के मौके पर बच्चों के लिए काम कर रही एक गैर सरकारी संगठन 'स्माइल ट्रेन' की पहली सद्भावना राजदूत नामित की गईं। स्माइल ट्रेन कटे होंठ वाले बच्चों के लिए काम करता है।

इस मौके पर पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्‍वर्या राय ने कहा, " स्माइल ट्रेन के साथ काम कर यदि मैं उनके जीवन में फर्क ला सकती हूं तो यह मेरे लिए निश्चित रुप से सम्मान की बात होगी।"

इस दौरान जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय की अपनी स्वयं की संस्था 'एश्वर्या राय फाउंडेशन' गैर सरकारी संगठन 'स्माइल ट्रेन' के साथ मिलकर जागरूकता फैलाने के लिए काम करेगी।

गौरतलब है कि सद्भावना राजदूत के रूप में ऐश्‍वर्या सक्रिय रुप से गैर सरकारी संगठन स्माइल ट्रेन की मदद करेंगी जो भारत सहित दुनिया के 76 देशों में बच्चों को निशुल्क बाल शल्य चिकित्सा उपलब्ध कराएगी।

स्माइल ट्रेन के अध्यक्ष ब्रॉयन मुलेन ने कहा, "ऐश्‍वर्या की सार्वभौमिक अपील और उनकी स्टार शक्ति हमारे संगठन के लिए एक अमूल्य संपत्ति होगी । ऐश्‍वर्या को अपने संगठन का प्रतिनिधित्व देना एक महान विचार है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X