फ्रेंच पुरस्‍कार लेने से मना किया ऐश ने

By Staff

Aishwarya Rai Bachchan
बालीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय ने फ्रांस सरकार द्धारा दिए जा रहे एक पुरस्‍कर को लेने से मना कर दिया। पुरस्‍कार न लेने का कारण फ्रांस सरकार द्धारा तय किया गया समय था जब ऐश उपस्थित होने में असमर्थ थी।

फ्रांस सरकार ने ऐश को द आफिसर डैन आर्डर देस आर्टस एटदेस लेटरस पुरस्‍कार के लिए चुना था लेकिन ऐश के पिता की तबियत खराब होने से उन्‍होंने पुरस्‍कार लेने से मना कर दिया।

ऐश चाहती थी कि पुरस्‍कार लेते समय उनके पिता उनके साथ मौजूद हो। ऐश ने इस बारे में कहा कि वे चाहती थी कि उनका घर और पुरा ससूराल इस मौके पर उपस्थित हो लेकिन उनके पिता के बीमार होने की वजह से ऐसा नही हो पाया। उनके पिता पिछले एक सालों से बीमार है।

ऐश ने बताया कि यह पुरस्‍कार भारत में अब तक सत्‍यजीत रे, अमिताभ बच्‍चन, पंडित रवि शंकर और शाहरूख खान को मिल चुका है इतने प्रतिष्‍ठत पुरस्‍कार को लेते समय वे अपने घर परिवार की मौजूदगी चाहती थी।

उन्‍होंने फ्रांस सरकार से प्रार्थना की है कि आयोजन की तारिख बढा दी जाए जिससे उनके पिता उसमें शामिल हो सके। अब सुनने में आ रहा है कि उनके पिता की तबियत में सुधार हो रहा है इसलिए उनके शामिल होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X