ऐश्वर्या का सपना सच हुआ, मिली इसाबेला रोसेलीनी से

इसाबेला रोसेलीनी स्वीडिश अभिनेत्री इंग्रिड बेर्गमान और इटैलियन डायरेक्टर रोबेर्टो रोसेलीनी की बेटी है। इसाबेला अपनी फिल्मों ब्लू वेलवेट और डेथ बिकम्स हर को लेकर काफी चर्चा में रही हैं।
सूत्रों के अनुसार ऐश और इसाबेला ने एक साथ बहुत थोड़ा वक्त गुजारा पर ऐश को इसाबेला का बर्ताव बहुत अच्छा लगा। दोनों ने बॉलीबुड की फिल्मों पर चर्चा भी की और उसी दौरान इसाबेला ने भारत आने की अपनी ख्वाहिश भी जाहिर की और ऐश ने उन्हें अपना मेहमान बनने के लिए भी कहा। ऐश ने उनसे ये भी कहा कि उनसे मिलना ऐश सपने के हकीकत में तब्दील होने जैसा है।
दोनों की मुलाकात जल्द ही खत्म हो गई क्योंकि दोनों को दूसरे इवेंट भी शामिल होना था। लेकिन दोनों ने कहा कि वो एक दूसरे से मेल द्वारा सम्पर्क में रहेंगी।
इसाबेला के अलावा उस पार्टी में कोरियन अभिनेत्री जिन किम, चाइनीज़ अभिनेत्री ली जियान रान और स्लमडॉग मिलियनेयर के अभिनेता देव पटेल भी मौजूद थे। ऐश ने देव पटेल के साथ भी कुछ वक्त गुजारा।


Click it and Unblock the Notifications