नार्मल डिलेवरी से बेटी को जन्म देने वाली ऐश को बेड रेस्ट की सलाह

ऐश को योगा और कसरत भी ना करने की सलाह दी है। और कहा है कि वो जब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती हैं तब तक वो कोई काम ना करें और ना ही कोई स्ट्रेस लें।
दर असल कुछ मीडिया वालों में ऐश की डिलीवरी के बारे में यह लिखा था कि उनकी डिलीवरी नॉर्मल नहीं सिजेरीयन है इस खबर का खंडन करते हुए अमिताभ लिखते है कि उनकी बहू ऐश्वर्या राय की डिलिवरी नॉर्मल हुई है। आगे अमिताभ ने यह लिखा है कि 'ऐश्वर्या बिना किसी दर्दनिवारक के नॉर्मल डिलिवरी करवाना चाहती थी। वह ऐसा चाहती थी और ऐसा ही हुआ।'
अमिताभ के इस ट्वीट से साफ हो जाता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने 16 नवंबर को सामान्य प्रक्रिया के तहत प्राकृतिक रूप से बच्चे को जन्म दिया है, ना कि ऑपरेशन के जरिए। फिलहाल पूरा परिवार इस नन्ही खुशी के आने से बेहद खुश है।


Click it and Unblock the Notifications











