..................... aishwarya daughter aaradhya and aamir son azad as ram sita at ambani school play - Hindi Filmibeat

आमिर के बेटे आजाद बने राम, ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बनी सीता, शानदार एक्टिंग की फोटोज वायरल

ऐश्वर्या राय और आमिर खान को भला कौन नहीं जानता है..बॉलीवुड के सबसे बड़े कलाकारों में इनका नाम लिया जाता है। गौरतलब है कि इनके बच्चों ने भी कुछ ऐसा कारनामा करके दिखाया है जो कि आजकल सुर्खियों में छाया हुआ है। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन और आमिर खान के बेटे आजाद राव खान ने असेंबली स्कूल में रामलीला की और छा गए है। बता दें कि इस प्ले में आराध्या बच्चन ने सीता तो आजाद ने राम की रोल किया था।

इनकी तस्वीरें अभिषेक बच्चन फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं जो कि लगातार वायरल हो रहीं है और लोग इसको जमकर शेयर भी कर रहें है। जिस स्कूल में दोनो पढ़ते हैं उसका नाम धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल है और इस स्कूल में सिर्फ बच्चे के एडमिशन के लिए 24 लाख रुपए देने पड़ते हैं।

aishwarya rai bachchan, aamir khan, ऐश्वर्या राय बच्चन, आमिर खान

बता दें कि दशहरे के मौके पर आराध्या और आजाद ने इस राम सीता के रोल को किया और काफी अच्छी तरह से इसको निभाया है। इसके पहले भी दोनो कई बार परफॉर्म कर चुके है।

इस स्कूल में ना सिर्फ ये दोनो बल्कि कई एक्टर्स के बच्चे पढ़ते हैं जिनमें शाहरुख खान का बेटा अबराम, ऋतिक रोशन के बेटे ऋहान और ऋदान रोशन, करिश्मा कपूर का बेटा कियान, लारा दत्ता की बेटी सायरा भूपति भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X