"ये लड़की सलमान खान की ज़िंदगी की नई ऐश्वर्या बन सकती है"
हाल ही में ऐश्वर्या राय नाम की एक मॉडल ने एक्स बिग बॉस कंटेस्टेन्ट एजाज़ खान पर अश्लील मेसेज भेजने का आरोप लगाया था। अब एजाज़ खान ने इस मामले पर अपनी सफाई पेश की है।
एजाज़ खाान ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो इस लड़की से पार्टी में बस एक बार ही मिले हैं उसके अलावा वो इस लड़की को जानते भी नहीं। लेकिन अब इस लड़की के इल्ज़ाम के बाद वो डर गए हैं कि किसी भी सीनियर को बॉलीवुड में आ रहे नए लोगों से बिना जान पहचान के मेल जोल नहीं बढ़ाना चाहिए।
[उन लड़कियों ने सलमान खान का खूब फायदा उठाया!]
एजाज़ ने ये भी बताया कि वो लड़की अपनी ही दुनिया में जीती हैं। उसका दावा है कि वो सलमान खान की ज़िदगी की नई ऐश्वर्या राय है। वो सलमान के साथ एक फिल्म भी कर रही हैं और उनके पिता सलीम खान से भी मिल चुकी है।
लेकिन जब एजाज़ ने सलीम खान से इस बारे में पूछा तो वो चौंक गए। उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है। एजाज़ खान की मानें तो ऐश्वर्या चौबे नाम की ये मॉडल बस सलमान खान के नाम का बिल फाड़ रही हैं।
जानिए और कब कब किसने किसने फाड़ा सलमान के नाम का बिल -


Click it and Unblock the Notifications