ऐश्वर्या को आती है तमिल भाषा
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक ऑडियो कैसेट जारी किए जाने के दौरान धाराप्रवाह तमिल बोलकर पार्टी में मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया। सामान्य तौर पर ऐश्वर्या किसी ऑडियो कैसेट जारी किए जाने वाली पार्टी में शिरकत नहीं करती हैं, लेकिन तमिल फिल्म 'रेत्ताचुजी' की पार्टी के वक्त वह उपस्थित रही। सुपरस्टार रजनीकांत और ऐश्वर्या अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है।
इस कार्यक्रम के दौरान ऐश्वर्या का स्वागत तमिल फिल्म निर्देशक के. बालचंद्र और भरथीराजा ने किया। शंकर ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि ऐश्वर्या ने इस पार्टी में शिरकत की। उनकी पहली फिल्म 'जींस' के ऑडियो कैसेट जारी किए जाने के दौरान ऐश्वर्या पार्टी में नहीं आई थीं। शंकर ने बताया,"जब हमने फिल्म की कहानी सुनाई तो ऐश्वर्या 'रेत्ताचुजी' में काम करने के लिए राजी हो गईं। अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता ही उन्हें महान बनाती है।"
actress aishwarya rai अभिनेत्री ऐश्वर्या राय तमिल फिल्म बॉलीवुड रजनीकांत bollywood film rajnikanth tamil


Click it and Unblock the Notifications
