ऐश्वर्या को जोंक ने काटा!

केरला के घने जंगलों में शुटिंग करते हुए काफी अच्छा लग सकता है। वहां का माहौल काफी शांत है दोनो के लिए इतने शांत माहौल में शुटिंग करना काफी अच्छा लग रहा है। पर इतने शांत माहौल में कुछ समस्याएं भी आ सकती है ऐसा दोनो ने सोचा नही था।
शुटिंग स्थल पर काम कर रहे एक सदस्य ने इस बारे में बताया कि शुटिंग के पहले दिन ही ऐश्वर्या को एक जोंक ने काट लिया था। इस जंगल में सांप, जोंक और अन्य जंगली जानवरों की काफी भरमार है।
निर्देशक मणिरत्नम ने इस समस्या से निपटने के लिए बाहर से सांप पकड़ने वाले को बुलाया है। इसके अलावा डॉक्टरों की एक टीम तैनात की गई है ताकि किसी भी समस्या से तुरंत निपटा जा सके।
इतने बड़े जंगल में शुटिंग करते हुए आने वाली परेशानियों को लेकर बच्चन परिवार ने किसी भी प्रकार की शिकायत नही की है।
abhishek bachchan aishwarya bachchan अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय बालीवुड मणिरत्नम bollywood mani ratnam ravana


Click it and Unblock the Notifications