मां बनने के बाद तो ऐश और ज्यादा हसीन हो गयी हैं: भंसाली

खबर है कि ऐश ने फिल्म साइन कर ली है। मम्मी बनने के बाद ऐश की यह पहली फिल्म हैं जिसे उन्होंने साइन किया है। जाहिर है ऐश के काम करने में उनके परिवार वालों की रजामंदी होगी तभी ऐश ने यह कदम उठाया है। ऐश, भंसाली की पसंदीदा अभिनेत्रियों में रही हैं।
'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' के जरिये भंसाली ने फिल्मी कैनवस पर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। जिसमें बहुत बड़ा हाथ ऐश्वर्या राय का था। हालांकि ऐश के ही साथ आयी उनकी पिछली फिल्म 'गुजारिश' बुरी तरह फ्लाप साबित हुई लेकिन भंसाली का ऐश से मोह भंग नहीं हुआ।
उन्हें पूरा भरोसा है कि 'बाजीराव मस्तानी' की प्रेम कहानी लोगों को जरूर पसंद आयेगी। इसलिए उन्होंने प्रेम के बादशाह किंग खान को फिल्म के लिए साइन किया है। हालांकि भंसाली ने फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जिक्र नहीं किया बस इतना बताया कि वो ऐश को मम्मी बनने के बाद पहली बार पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। और उन्हें पूरा यकीन है कि शाहरूख और ऐश को लोग जरूर पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद तो ऐश पहले से ज्यादा हसीन हो गयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











