'बालीवुड बार्बी' बनेंगी ऐश्वर्या राय
बालीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बार्बी गुडि़या का नया चेहरा बनने वाली पहली भारतीय महिला बनने जा रही है। इससे पहले केवल हालीवुड की अभिनेत्रियों डायना रोस, चेर और बेयोंस नोल्स को ही यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
फिलहाल अभी बार्बी गुडि़या के कंपनी से ऐश्वर्या राय की बातचीत अंतिम दौर में चल रही है। हालांकि सब कुछ फाइनल होने में अभी लंबा वक्त लग सकता है। कंपनी चाहती है कि भारत में ऐश की प्रसिद्धि का फायदा लिया जाए।
अभी तक जितनी भी हालीवुड अभिनेत्रियों के चेहरे में बार्बी डाल को उतारा गया है सभी ने रिकार्ड कमाई की है। ऐश भारत में ही नही विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है।
यही नही ऐश की प्रतिमा को मैडम तुषाद संग्रहालय में भी बनाया गया है। इस संग्रहालय में अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, हेलन की भी प्रतिमाएं लगी है।
कहा जा रहा है कि इस ऐश के चेहरे पर बनने वाली बार्बी की आंखे हरी होगी, उसके कपड़ों का डिजायन भारतीय डिजायनर करेंगे और उसका नाम बालीवुड बार्बी रखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











