..................... Aishwarya baby looks just like her | ऐश्वर्या की तरह ही दिखती है बच्चन परिवार की शहजादी - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या की तरह ही दिखती है बच्चन परिवार की शहजादी

aishwarya Rai
दादा अमिताभ बच्चन अपनी पोती को पाकर फूले नहीं समा रहे हैं वही अभिषेक बच्चन को ऐश्वर्या राय की तरफ से बहुत बड़ा तोहफा मिला है। पूरा खर इस वक्त खुशियां मना रहा है। बच्चन के करीबी लोगों से यह पता चला है कि इस परिवार में आई नन्ही परी पूरी तरह से मां ऐश्वर्या राय पर ही गई है।

बच्चन परिवार की इस लाड़ली से मिलने का मौका बहुत ही कम लोगों को नसीब हो पाया है मगर जिसने भी उसे देखा है वह यही कह रहा है कि खूबसूरती के मामले में बेबी ऐश भी कम नहीं है। इतना ही नहीं हमेशा विवादों में रहने वाले डारेक्टर रामगोपाल वर्मा का कहना है कि मैं तो वीश करता हूं कि बेबी ऐश अपने पापा की तरह ना दिखे।

वैसे अस्पताल के उस पूरे फ्लोर पर ऐश अकेली थी साथ ही वहां सुरक्षा के काफी इंतजाम किये गए थे। ऐश के लिए जो भी काम कर रहा था उनके मोबाईल फोन भी जब्त करवा लिए गए थे।

दादा अमिताभ ने भी अपने ब्लॉग पर अपनी लाड़ली पोती के बारे में लिखा है कि ' वह कभी कभी हल्के रंग वाली अपनी बड़ी बड़ी आंखें खोलती है, जिनमें संभवत समय के साथ बदलाव आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X