पैदा होने से पहले ही सेलीब्रिटी बन चुका है ऐश्वर्या का बेबी बच्चन

बॉलीवुड और ऐश के फैन्स इस नन्हे मेहमान के आने का इंतजार इस कदर कर रहे हैं जैसे कोई बहुत बड़ी हस्ती आने वाली है। जी हां यह बच्चा पैदा होने से पहले ही बहुत बड़ी सेलीब्रिटी बन चुका है। मीडिया में इस तरह की खबरें आने लगी कि बच्चन परिवार ने घर आनेवाले नए मेहमान के लिए जगह भी चुन ली है।
और तो और डॉक्टर्स ने बेबी बच्चन के आने की डेट्स बता दी है उनके अनुसार अमिताभ बच्चन का पोता 11 नवंबर से 15 नवंबर के बीच कभी भी जन्म ले सकता है। बच्चन फेमिली ने अपने वारिस के लिए मुंबई के एक मात्र 7 स्टार हॉस्पिटल को भी बुक करवा लिया है। ताकि बच्चे और मां दोनों को किसी भी तरह की कोई तकलीफ ना हो।
खबरे तो यह भी आ रही है कि बच्चन परिवार यह चाहता है कि उनके घर का चिराग 11 नवंबर को ही जन्म ले इसके लिए वो ऐश की सर्जरी भी करवाने को तैयार है। हो सकता है कि ऐश सर्जरी से ही इस बच्चे को जन्म दें। क्यों कि ऐसा मौका सदियों में बस एक बार ही आता है और अमिताभ बच्चन भी इस लम्हे को भी खास बनाना चाहते हैं।
लगातार मीडिया में इस तरह की खबरों को देख कर बच्चन परिवार के साथ साथ बच्चन परिवार भी बैखला गया है और उन्होंने मीडिया में इस तरह की उड़ रही खबरों को एक मात्र अफवाह करार दिया अस्पताल प्रशासन ने भी यह कहा कि मीडिया कौन होती है ऐश के लिए अस्पताल में बेड बुक कराने वाली।
खैर बात कुछ भी हो लेकिन यह बात तो सच है कि इस बच्चे का हर किसी को इंतजार है लोगों की उत्सुकता बढ़ चुकी है कि आने वाला बट्टा बेबी ब्वॉय होगा या फिर बेबी गर्ल, पंडीतों ने इस बच्चे की जन्म कुंडली भी इसके आने से पहले ही तैयार कर ली है, इतना ही नहीं इस बच्चे ने सट्टा बाजार भी गर्मा दिया है। लेकिन बच्चन खानदान के इस तरह का गुस्सा दिखाने के बाद अब देखते हैं कि बच्चन खानदान के बिग बेबी स्टार का जन्म कब होता है।


Click it and Unblock the Notifications











