Exclusive- ऐश्वर्या और मैं, कांस हमेशा जाते थे: प्रीती जिंटा
(सोनिका मिश्रा) आजकल कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के ही जलवे बरकार हैं। ऐश्वर्या के अलावा और भी कई एक्ट्रेसेस हैं जो कि कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। जो कि अपनी नन्हीं बेटी आराध्या के साथ कांस फिल्म फेस्टविल में मौजूद हैं। ऐश्वर्या के लुक्स उनकी हर एक ड्रेस पर लोगों की नजर है। लेकिन ऐसे में मुंबई में बैठी प्रीती जिंटा जो कि इस वक्त अपनी फिल्म इश्क इऩ पेरिस के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं कांस को काफी मिस कर रही हैं और साथ ही ऐश्वर्या के साथ वो दिन भी जब दोनों एक्ट्रेसेस हमेशा कांस का हिस्सा बनती थीं।
प्रीति के साथ हाल ही में वनइंडिया की खास बातचीत के दौरान प्रीती जिंटा ने कांस से जुड़ी अपनी यादों को शेयर किया और कहा "जब से मैंने आइपीएल ज्वाइन किया है तब से मैंने कांस में जाना ही छोड़ दिया है। पहले सिर्फ मैं और ऐश्वर्या राय ही ऐसी दो लड़कियां थीं जो हर साल कांस में भाग लेती थीं। अब क्योंकि आइपीएल अप्रैल मई में होता है तो कांस में जाना काफी मुश्किल हो गया है।" कांस फिल्म फेस्टविल में से एक खूबसूरत चेहरा कम हो गया है क्योंकि उन्हें आईपीएल में हिस्सा लेना होता है। लेकिन अगर प्रीती की मानें तो वो वाकई कांस को काफी मिस करती हैं।
प्रीती जिंटा के अलावा और भी कई सितारे हैं जो कि कांस फिल्म फेस्टविल में भाग नहीं ले पाते हैं। और उनमें से अधिकर सिर्फ आईपीएल की वजह से।
आइये जानते हैं कांस फिल्म फेस्टिवल के बारे में कुछ जो कि इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications