कांस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ऐश्वर्या, अमिताभ
बैंगलोर। ऐश्वर्या राय बच्चन और मेगा स्टार अमिताभ बच्चन इस वर्ष 15 मई से प्रारम्भ होने वाले 66वें कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेंगे। अमिताभ ने एक आस्ट्रेलियन डायरेक्टर 'बाज लुहरमन' की एक फिल्म 'द ग्रेट गैट्सबे' में काम किया है। यह कांस फिल्म फेस्टिवल की पहली फिल्म होगी जिससे कि आने वाली 12 दिनों तक यह कार्यक्रम चलेगा।
'द ग्रेट गैट्सबे' फिल्म अमेरिकी लेखक फ्रांसिस स्कॉट फिट्सबर्ग के उपन्यास पर आधारित है। में अमिताभ के साथ टाइटेनिक फिल्म के अभिनेता लियोनार्डो द कैप्रियो भी है। वहीं ऐश्वर्या के प्रवक्ता के बताया है कि ऐश्वर्या भी अमिताभ के साथ फिल्म महोत्सव में मौजूद रहेंगी। कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 15 मई से 26 मई तक होगा।
देखें ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications