ऐश्वर्या पर गर्व करते है अमिताभ
बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को ऐश्वर्या राय पर बहुत नाज है।
बिग बी ने ऐश्वर्या को पदमश्री मिलने के अवसर पर कहा, ''मैं अपनी बहु पर बहुत गर्व करता हूं। मैं राष्ट्रपति भवन जल्दी से पहुच जाना चाहता था ताकि ऐश को पुरस्कार मिलते हुए देख सकूं। मेरे पुरे परिवार को ऐश पर काफी गर्व है।''
अमिताभ ने यह भी कहा, ''मेरे परिवार में पदम पुरस्कार पाने वाली ऐश्वर्या पांचवी है। सबसे पहले मेरे पिता को पदम भूषण पुरस्कार मिला। उसके बाद मुझे पदमश्री, उसके कुछ साल बाद मुझे पदम भूषण पुरस्कार मिला। जया को पदमश्री मिला और अब ऐश्वर्या को पदमश्री मिला है।''
गौरतलब हो कि ऐश पदमश्री पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्री है। ऐश के अलावा अक्षय कुमार को भी पदमश्री पुरस्कार से नावाजा गया है।


Click it and Unblock the Notifications