मैं ऐश्वर्या को कभी गिफ्ट नहीं देता: अभिषेक

इसलिए अभि अपनी पत्नी को किसी तरह का तोहफा नहीं देते। हां, इतना जरूर है कि हर साल की तरह इस बार भी वे अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर अपनी पत्नी के साथ रहेंगे। भले ही वह किसी भी फिल्म की शूटिंग कर रहे हों लेकिन शादी की सालगिरह वह एक साथ ही मनायेंगे। वैसे ऐश ने भी अभिषेक के बर्थ डे में अचानक उनकी फिल्म के सेट पर पहुंच कर सरप्राइज दिया था। अभिषेक का कहना है कि हम सबकी जिंदगी बहुत व्यस्त रहती है ऐसे में हमें अगर एक दूसरे का साथ ही मिल जाये तो बहुत है। इसलिए हमारी यही कोशिश होती है कि हम किसी खास अवसर पर एक साथ हों।
साथ ही अभिषेक ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी शादी की किसी भी सालगिरह पर ऐश्वर्या को कोई तोहफा नहीं दिया है। वह बस हमेशा मेरा साथ हो। यही हम दोनों के लिए अदभुत तोहफा है और उन्हें किसी और चीज की कोई जरूरत नहीं है। इनदिनों अभिषेक अपनी नयी फिल्म गेम के प्रोमोशन की वजह से बहुत व्यस्त हैं। अप्रैल में उनकी दो फिल्में रिलीज हो रही हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि फिल्म को निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











