सालगिरह मनाने विदेश गए अभि-ऐश
बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय बच्चन अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए विदेश रवाना हो गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि अभिषेक और ऐश्वर्य एक सप्ताह की छुट्टी पर विदेश गए हैं लेकिन वे कहां गए हैं इसका खुलासा नहीं हो सका। सोमवार को अभिषेक और ऐश्वर्य की शादी की सालगिरह है।
अभिषेक और ऐश्वर्य के एक करीबी दोस्त ने बताया, "पिछले साल अभिषेक मियामी में दोस्ताना की शूटिंग में व्यस्त थे। शादी की सालगिरह के मौके पर ऐश्वर्य उनसे मिलने वहां गई थीं। इस साल भी वे अपनी सालगिरह पर एक साथ होंगे। "


Click it and Unblock the Notifications