एड्स पीड़ितों के लिए शैरन स्टोन का साथ ऐश-अभि ने मिलाया हाथ
एड्स पीड़ितों के लिए चलाये गये कार्यक्रम में ऐश की सक्रियता लगातार बनी हुई है। अगले महीने की 17 तारीख को मुंबई में एक फ़ंडरेज़िंग इवेंट होने जा रहा है। जिसे अंतरराष्ट्रीय एड्स रिसर्च संस्था आयोजित कर रहा है। इस इवेंट में आने वाली धनराशि एड्स पीड़ितों के लिए जायेगी।
जिसमें शरीक होने के लिए हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शैरन स्टोन आ रही हैं। शैरन कि इस संस्था की ग्लोबल फंडरेज़िंग चेयरपर्सन भी हैं और इवेंट की मेजबानी भी उनके हाथों में होगी, जिसमें भारत की ओर से उनका भरपूर साथ देंगे ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन। ये एक ब्लैक टाई इवेंट होगा जिसमें हॉलीवुड गायिका केशा के भी शामिल होने की खबर है।
मालूम हो कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन भी एक एनजीओ के माध्यम से हर साल एड्स पीड़ित बच्चों के लिए एक चैरिटी प्रोग्राम करते हैं। इस प्रोग्राम से होने वाली कमाई पीड़ित बच्चों के लिए जाती है।
ऐश्वर्या राय इस कार्यक्रम से लंबे अरसे से जुड़ी हुई हैं तो वहीं अभिषेक ने इस कार्यक्रम में भाग ऐश से शादी करने के बाद लिया है। शायद अपने इन्हीं कार्यों की वजह से ऐश आज भी सबकी फेवरेट हैं।


Click it and Unblock the Notifications












