सिल्वर स्टार चैरिटी डिनर पर पहुंचे अभिषेक-ऐश्वर्या

इस इवेंट के दौरान ऐश और अभिषेक ने लंदन में स्थित अमिताभ की वैक्स मूर्ति के साथ भी फोटो खिंचवाई। यह डिनर पार्टी लंदन के रैडीसन होटल में रखी गई थी।
नन्हीं आराध्या के आने के बाद उनकी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने बताया मुझे आराध्या की नैपी बदलने का ज्यादा वक्त नहीं मिलता जबकि मुझे ये काम करना पसंद है। फिल्हाल ये सारे कठिन काम ऐश्वर्या ही करती हैं और बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं।
अपनी व्यस्त जिंदगी और आराध्या की जरुरतों के बीच तालमेल बिठाने के बारे में बताते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा जैसा सभी करते हैं। ये थोड़ा मुश्किल है पर ये छोटा सा कदम है अपनी जिंदगी को जैसी है वैसी ही जीने की ओर। मां बनना एक बहुत बड़ा वरदान है और मां बनकर मैं बहुत खुश हूं।
ऐश्वर्या ने फिल्मी दुनिया में दोबारा आने को लेकर बताया "मुझे अभी नहीं पता कि कब मैं दोबारा काम करना शुरु करुंगी। पिछले छह महीने कैसे बीत गये पता ही नहीं चला। और जब भी वो वक्त आएगा आप सबको पता चल जाएगा।"
इस दौरान अभिषेक ने अपनी आने वाली कॉमेडी फिल्म बोल बच्चन के बारे में बताते हुए कहा "इस फिल्म में मैं पहली बार डबल रोल में नज़र आउंगा और मेरे दोनों किरदारों में किसी भी प्रकार की समानता नहीं होगी। इस फिल्म को करने के लिए मैंने इसलिए हां कि क्योंकि मैनें एक्शन फिल्मों का करने का सिलसिला हाल ही में ख्त्म किया है और रोहित शेट्टी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं साथ ही अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए बहुत मशहूर भी। मुझे लगा था कि ये एक आसान कॉमेडी फिल्म होगी और आराम से बैठे बैठे मैं एक अच्छी फिल्म कर पाउंगा लेकिन ये मेरी जिंदगी की सबसे मुश्किल फिल्म साबित हुई। कॉमेडी फिल्म को करने के लिए आपको बहुत ही ज्यादा उर्जा की जरुरत होती है।"


Click it and Unblock the Notifications











