एक साथ कई फिल्मों में अभि-ऎश
बालीवुड की सबसे हॉट जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी फिल्मकारो की पहली पसंद बनी हुई है। हर निर्माता निर्देशक उन दोनों की जोड़ी को अपनी फिल्मों में साइन कर रहे है। इस कड़ी में कई फिल्मों के नाम है।
सबसे पहले शुरू करते है मणिरत्नम की फिल्म रावण से। मणि इससे पहले इन दोनों को अपनी फिल्म गुरू में ले चुके है। यह फिल्म काफी हिट रही थी। अगला नाम है रितेश सिघवानी की फिल्म क्रुक्ड का। जिसमें दोनो जासूस के किरदार में नजर आएंगे।
इसके अलावा राजश्री प्रोडक्शन की अगली फिल्म तानसेन में दोनों की जोड़ी बनी है। इस फिल्म में एक विशेष बात यह है कि इसमें विवेक ओबेराय भी नजर आएंगे।
यही नही फिल्म अभिमान के रिमेक में भी इन दोनो को लेने की बात चल रही है। गौरतलब हो कि अभिमान में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बनी थी।
ये तो उन फिल्मों के नाम है जिसकी शुटिंग शुरू हो चुकी है। इन दोनों की जोड़ी की रिलीज हो गई फिल्मों में है- ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, बंटी और बबली (गेस्ट रोल), उमराव जान, धूम-2, गुरु और सरकार राज।


Click it and Unblock the Notifications