मम्मी ऐश की बांहो में है आराध्या की जन्नत
बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय इन दिनों दुनिया का सबसे खूबसूरत सुख, जिसे कि मातृत्व कहते हैं, को उठा रही हैं। फिल्मों से दूर इन दिनों ऐश अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ अमेरिका की सैर करके आयी हैं। न्यूयार्क से वापस लौटते समय बच्चन परिवार मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया के कैमरों से बच नहीं पाया, मीडिया के कैमरों में जो तस्वीरें कैद हुईं उनसे तो यही लगता है कि बेबी आराध्या को केवल अपनी मम्मी की बांहो में ही चैन मिलता है।
एयरपोर्ट में ऐश-अभि को लेने के लिए ऐश के मम्मी-पापा पहुंचे थे।आराध्या के नाना ने उसे गोद में लेने की कोशिश भी की लेकिन आराध्या ने अपनी मम्मी को छोड़ना मुनासिब नहीं समझा। यही नहीं अपनी मम्मी के आगे तो आराध्या ने अपने पापा अभिषेक को भी लिफ्ट नहीं दी। यकीन नहीं होता है आपको तो हम आपके लिए लेकर आये हैं एयरपोर्ट की तस्वीरें, जो हमारा सच आपके सामने बयां करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications