'रावण' में भूमिका चुनौतीपूर्ण: ऐश्वर्या

By Staff

'रावण' में भूमिका चुनौतीपूर्ण: ऐश्वर्या
एश्वर्या राय मणि रत्नम की फ़िल्म 'रावण' में 'रागिनी' का किरदार निभा रही हैं जिसका 'बीरा' यानी 'अभिषेक बच्चन' अपहरण कर लेते हैं. इससे पहले एश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'कुछ न कहो' और 'गुरु' जैसी फ़िल्मों में दिख चुकी है.

'रावण' में अपने किरदार के बारे में एश्वर्या कहती हैं "'रागिनी' बहुत ही तेज़ तर्रार है जो कि बीरा का डट कर सामना करती है. वो उसके चंगुल से भाग निकलने के लिए आतुर है और इसके मौक़े ढूंढती रहती है." एश्वर्या का कहना है कि फ़िल्म एक पौराणिक कथा पर आधारित तो है लेकिन बहुत ही आधुनिक है.

"हमारे पुराण और महाकाव्य इतने महान इसलिए हैं क्योंकि उसके पात्र आज भी प्रासंगिक हैं और हर कहानी में उनकी कोई न कोई झलक मिल ही जाती है. सबको लगता है कि इस फ़िल्म में मेरा किरदार भी एक पौराणिक पात्र पर आधारित है लेकिन ये एक तरह से अलग भी है."

कहा जा रहा है कि मणि रत्नम ने अपनी इस फ़िल्म में रावण के किरदार को एक नई परिभाषा दी है. मणि रत्नम के बारे में एश्वर्या का कहना है, "मैंने अपनी पहली फ़िल्म मणि के ही साथ की थी. मणि बहुत कम बोलते हैं लेकिन वो जो भी कहते हैं उसे उनके कलाकार अच्छी तरह समझ जाते हैं."

"मणि के साथ काम करने के बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि किसी कलाकार को ये नहीं सोचना पड़ता कि उसका रोल कितना बड़ा है. वो छोटे से छोटे किरदार को भी सशक्त बनाने की क्षमता रखते हैं और इसीलिए उनकी फ़िल्मों के ज़्यादातर किरदार यादगार होते हैं."

एश्वर्या कहती हैं कि 'रावण' में उनकी भूमिका अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक रही है. "मैं बहुत ख़ुशनसीब हूं कि इस इंडस्ट्री में मुझे इतनी अलग-अलग तरह की फ़िल्में और किरदार करने को मिले. मेरी कई फ़िल्में ऐसी थीं जिनमें मुझे बहुत ज़्यादा मेहनत करनी पड़ी - भले ही वो पीरियड फ़िल्में हों या फिर 'देवदास' जैसा गंभीर ड्रामा. 'रावण' भी मेरे करियर की सबसे अलग तरह की फ़िल्मों में गिनी जाएगी."

'रावण' की शूटिंग कर्नाटक, महराष्ट्र और केरल के कुछ हिस्सों के अलावा रांची और कोलकाता में भी हुई है और अब ये रिलीज़ के लिए तैयार है. भारत में 'रावण' इस शुक्रवार यानी 18 जून को रिलीज़ होने जा रही है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X