फ़िल्म 'आयशा' में कुछ हटकर नहीं

फ़िल्म 'आयशा' में कुछ हटकर नहीं

यूं तो बॉलीवुड में हर फ़िल्म को ‘हटके’ बताने का चलन हो गया है लेकिन फ़िल्म ‘आयशा’ से निर्देशन में कदम रख रहीं राजश्री ओझा इस मामले में बाकी निर्देशकों से 'हटकर' हैं.

राजश्री कहती हैं कि उन्हें 'हटके' शब्द ही पसंद नहीं हैं.

उन्होंने कहा, "हर प्रेम कहानी को आप किसी भी ढंग से दिखा लीजिए लेकिन आख़िरकार वो एक लड़का और लड़की की प्रेम कहानी ही तो होती है. मैं ये नहीं कहूंगी की 'आयशा' एक हटकर फ़िल्म है लेकिन इसमें कई अलग-अलग चीज़ें हैं जो दर्शकों को पसंद आएंगी."

ये फ़िल्म बिटिश लेखिका जेन ऑस्टन के उपन्यास 'एमा' पर आधारित है. ये फ़िल्म कहानी है आयशा की जो एक ऐसी लड़की है जिसे सबकी निजी ज़िन्दगी में दखल देना पसंद है और वो चाहती है कि सब उसके मुताबिक चलें.

ऐसे में उसकी मुलाक़ात अर्जुन नाम के लड़के से होती है जिसे आयशा की ये आदत बिलकुल पसंद नहीं है.

सोनम कपूर जो आयशा की भूमिका निभा रही हैं कहती हैं कि ये एक मनोरंजक फ़िल्म है. उन्होंने बीबीसी को बताया, "ये एक रोमांटिक कॉमेडी है. मैं जेन ऑस्टन की बहुत बड़ी फैन हूं और मैं उनकी किताब पर आधारित फ़िल्म का हिस्सा बन पाई, इसकी मुझे बेहद ख़ुशी है."

इस फ़िल्म में सोनम कपूर और अभय देओल पहली बार एक साथ दिखाई देंगे. सोनम के पिता और फ़िल्म के निर्माता अनिल कपूर मानते हैं कि सोनम और अभय की जोड़ी क़ामयाब होगी.

बतौर निर्माता ये अनिल कपूर की चौथी फ़िल्म है. इससे पहले उनकी कंपनी 'अनिल कपूर प्रो़डक्शन' ने 'बधाई हो बधाई', 'गांधी माई फ़ादर' और 'नो प्रॉब्लम' जैसी फ़िल्मों का निर्माण किया है.

हालांकि फ़िल्म 'आयशा' में उनकी छोटी बेटी रिया कपूर निर्माता की असल भूमिका में दिखीं.

अनिल ने बताया, "मैंने इस फ़िल्म में पैसा लगाने के अलावा कुछ और नहीं किया है. निर्माता के कई और काम होते हैं जैसे कि कलाकारों का चयन और सबका संचालन करना, ये सब मरी छोटी बेटी रिया ने किया है."

फ़िल्म 'आयशा' में सोनम कपूर और अभय देओल के अलावा लिलिट दूबे की बेटी ईरा दूबे और सायरस साहूकार जैसे अभिनेता भी दिखाई देंगे. ये फ़िल्म 6 अगस्त को सिनेमा घरों में पहुंच रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X