जॉन अब्राहम की फिल्म से डेब्यू करेंगी ये सुपर मॉडल, पहली तस्वीर आई सामने

By Shweta K

सुपरमॉडल रह चुकीं आयशा शर्मा जॉन अब्राह्म के ऑपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म को मिलाप जावेरी डायरेक्ट कर रहे हैं और पूरी तरह से एक थ्रिलर फिल्म होगी।आयशा एक्ट्रेस नेहा शर्मा की छोटी बहन हैं और वो अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं।

फिल्म में जॉन अब्राह्म के अलावा मनोज बाजपेई भी हैं। आयशा ने फिल्म के बारे में बातकरते हुए कहा कि "मैं डेब्यू के लिए इससे बेहतर फिल्म की उम्मीद नहीं कर सकती थी। जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए खुशी की बात है और साथ ही ये चैलेंजिंग भी है।"

aisha-sharma-to-debut-opposite-john-abraham-in-milap-zaveri-next

आयशा ने साथ ही ये भी कहा कि "मैं आशा करती हूं कि मैं अपने किरदार के साथ न्याय कर पाउंगी जिसे मिलाप सर ने मेरे लिए लिखा है। मुझे पता है कि निखिल आडवाणी सर और टी-सीरिज मुझे बेहतरीन तरीके से लॉन्च करेंगे।"

मिलाप जावेरी ने भी आयशा के बारे में बात करते हुए कहा कि "मुझे पता है कि वो मेरी फिल्म के लिए परफेक्ट है। उनके चेहरे में खूबसूरती के साथ मासुमियत है। मैंने लुक टेस्ट के दौरान भी उनसे काफी इंप्रेस हो गया था। वो कॉन्फिडेंट एक्ट्रेस है और अच्छा परफॉर्म करेगी। उनकी और जॉन की जोड़ी अच्छी लगेगी।"

इसके पहले निखिल आ़डवाणी ने भी एक लीडिंग अखबार को इंटरव्यू में कहा शेयर किया दरअसल यह एक डार्क थ्रिलर फिल्म होगी जो पुलिस और हत्यारे की कहानी पर आधारित होगी। फिल्म की बाकी कास्टिंग भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। फिल्म में जॉन अब्राह्म और मनोज बाजपेई दोनों का दमदार किरदार होगा। दर्शक भी थ्रिलर फिल्म में जॉन और मनोज बाजपेई को साथ में देखना पसंद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X