महिला केंद्रित नहीं है आयशा

By Neha Nautiyal

Aisha
मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित निर्देशक राजश्री ओझा का कहना है कि उनकी फिल्म आयशा महिला प्रधान नहीं है। राजश्री यह भी कहती हैं कि बॉलीवुड में लंबे समय से हॉलीवुड की फिल्मों की नकल की जाती रही है लेकिन अब इस ट्रेंड को बदलने का समय आ गया है।

राजश्री का कहना है, "फिल्म में नायक एक औरत हो सकती है लेकिन यह महिला केंद्रित फिल्म नहीं है। इस फिल्म में एक रोमांटिक कॉमेडी है।" नवोदित निर्देशक राजश्री ओझा ने न्यूयार्क विश्वविद्यालय से फिल्म मेकिंग की डिग्री ली है। ओझा चाहती हैं कि हॉलीवुड की फिल्मों को कॉपी किए जाने के ट्रेंड को बदलना चाहिए।

राजश्री कहती हैं, "बॉलीवुड में अधिकांश फिल्में हॉलीवुड से कॉपी कर बनाई जाती हैं। मैं बॉलीवुड में एक फिल्म बनाना चाहती हूं उसके बाद हॉलीवुड में एक फिल्म बनाउंगी।" आयशा में सोनम कपूर और अभय देओल मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म छह अगस्त को प्रदर्शित होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X