ऐश ने ठुकराया विल स्मिथ को

By Staff

Aishwarya Rai
बॉलीवुड सुंदरी ऐश ने एक बार फिर हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. कहीं आप अभिषेक के लिए चिंतित तो नहीं होने लगे...

घबराइये नहीं, दरअसल यह प्रस्ताव एक फिल्म के लिए था. दो साल पहले विल ने ऐश को अपनी फिल्म हिच के लिए कास्ट करना चाहा था मगर डेट्स की प्राब्लम के चलते ऐश विल के साथ काम नहीं कर सकीं.

उसके बाद से ऐश के पास विल स्मिथ के साथ काम करने के दो और प्रस्ताव आए मगर उन्होंने इसके लिए फिर मना कर दिया. इस बारे में जानकारी देते हुए ऐश ने मीडिया को बतायाः मैंने विल को उनकी फिल्म सेवेन पांड्स के लिए इनकार किया था और दोबारा मुझे उनकी एक और फिल्म टू-नाइट ही कम्स के लिए भी मना करना पड़ा.

ऐश ने कहाः ऐसा नहीं है कि मैं विल के साथ काम नहीं करना चाहती थी मगर मेरी प्राथमिकताओं में परिवार पहले है. मेरे पास जब इस फिल्म का प्रस्ताव आया था तो दादी मां (तेजी बच्चन) बहुत बीमार थीं इसलिए मैं विल के साथ पटकथा पर चर्चा करने के लिए नहीं जा सकती थी. जहां तक टू-नाइट ही कम्स का सवाल है तो इसके लिए मुझे डेट्स की प्राब्लम के कारण इनकार करना पड़ा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X