साड़ी में ज्यादा फबती हैं ऐश्वर्या

नीता को 'जोधा-अकबर' में परिधान तैयार करने के लिए इस वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें 'बेस्ट कस्ट्यूम डिजाइनर' का सम्मान मिला है। नीता ने तीसरी बार यह पुरस्कार जीता है। इससे पहले वह वर्ष 1992 में श्रीदेवी और अनिल कपूर की चर्चित फिल्म 'लम्हे' और 2003 में शाहरुख खान और ऐश्वर्या की फिल्म 'देवदास' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। नीता लगभग दो दशक से बॉलीवुड से जुड़ी हैं और इस दौरान उन्होंने 350 से भी अधिक फिल्मों के लिए परिधान तैयार किए हैं।
नीता का कहना है कि पुरस्कार उन्हें और लगन के साथ काम करने की प्रेरणा देते हैं। बकौल नीता, "काम की तारीफ हमेशा अच्छी लगती है। मैं हमेशा दिल लगाकर काम करती हूं और उसके बदले मिलने वाली तालियों से मुझे कुछ खास करने और खास होने का अहसास होता है।" वह इन दिनों आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' के लिए परिधान तैयार करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण ने प्रमुख भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











