एयरपोर्ट सेक्यूरिटी ने दीपिका पादुकोण से मांगा ID- एक्ट्रेस का रिएक्शन हो रहा है वायरल- VIDEO

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। दरअसल, पिछले दिनों दीपिका पादुकोण अपने पिता के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गईं। दोनों बेंगलुरु जा रहे थे। जब दीपिका एयरपोर्ट में दाखिल हो रही थीं, सेक्यूरिटी गार्ड ने पीछे से आवाज देकर दीपिका का आईडी मांगा। इस पर दीपिका का जो रिएक्शन रहा, वह लोगों का दिल जीत रहा है और एक्ट्रेस की सराहना कर रहे हैं।

दरअसल, दीपिका जैसे ही एंट्री करने वाली थीं, तो पीछे से सेक्यूरिटी ने आवाज लगाई- आईडी, आईडी.. तो दीपिका झट से पीछे मुड़ीं और पूछा- चाहिए? इसके बाद वो आईं और शांति के साथ अपनी आईडी दिखाई और अंदर चली गईं।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण जैसे सुपरस्टार की इस सादगी पर लोग कायल हो रहे हैं। दीपिका का यह वीडियो देखकर उनके फैंस ने कमेंट कि 'दूसरों को इनसे कुछ सीखना चाहिए..' दीपिका में स्टारडम वाला घमंड नहीं दिखता। वहीं, कुछ लोगों ने सेक्यूरिटी गार्ड की भी तारीफ की और लिखा- काम काम होता है.. उन्होंने दीपिका को भी आम यात्रियों की तरह ही समझा और आईडी मांगा। नीचे देंखे वीडियो-

View this post on Instagram

Thy shall always obey rules 👍 #deepikapadukone

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

फिल्मों की बात करें तो दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं, जो कि 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। वहीं, रणवीर सिंह के साथ दीपिका फिल्म '83 में भी फाइनल हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X