पूजा हेगड़े के साथ एयरलाइंस ने किया असभ्य व्यवहार, ट्वीट कर लगा डाली क्लास!
अभिनेत्री पूजा हेगड़े जो कि साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं और आने वाले समय में कई बड़े धमाके करने वाली हैं। इस वक्त उनको लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जोकि शायद ही उनके फैंस को पसंद आएगी। दरअसल गुरुवार को उन्होने ट्विटर के माध्यम से इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ को लेकर शिकायत की और उन्होने बताया कि उनके साथ 'असभ्य' व्यवहार हुआ है।
पूजा ने अपने ट्वीट में इंडिगो 6ई स्टाफ मेंबर को 'अहंकारी' और 'अज्ञानी' बताया। इसके बाद उनका वो ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि,

"विपुल नकाशे के नाम से @IndiGo6E स्टाफ मेंबर ने मुंबई से हमारी फ्लाइट में आज हमारे साथ कितना असभ्य व्यवहार किया, इससे बेहद दुखी हूं। बिल्कुल अहंकारी, अज्ञानी और धमकी भरे लहजे का हमारे साथ बिना किसी कारण के इस्तेमाल किया जाता है।"

वास्तव में भयावह था
पूजा हेगड़े ने कहा कि वह इस तरह के मुद्दों के बारे में कभी ट्वीट नहीं करती हैं, लेकिन उनका हालिया अनुभव "वास्तव में भयावह था"। इसके बाद अभिनेत्री को इंडिगो एयरलाइन्स की तरफ से जवाब मिला है।

एयरलाइंस का जवाब
उन्होने लिखा कि, "सुश्री। हेगड़े, आपके अनुभव को नोट करने के लिए खेद है। हम आपसे तुरंत जुड़ना चाहते हैं, इसलिए कृपया संपर्क नंबर के साथ अपना पीएनआर हमें डीएम करें।"

समय निकालने के लिए धन्यवाद
एक अन्य ट्वीट में, एयरलाइंस ने कहा, "सुश्री हेगड़े, हमारे साथ बात करने के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद।

ईमानदारी से खेद है
आपको हुई असुविधा के लिए हमें ईमानदारी से खेद है और हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम निश्चित रूप से इस मामले को देख रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई पुनरावृत्ति न हो।"

कभी ईद कभी दिवाली
पूजा हेगड़े इस वक्त सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी अपनी फिल्म से बड़ा धमाका करने वालीं हैं। सलमान खान के साथ वो काफी जल्दी नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











