SURPRISE: अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' में एक 'विदेशी' धमाका!
[बॉलीवुड न्यूज] अक्षय कुमार स्टारर 'एयरलिफ्ट' में अक्षय और निमरत कौर के अलावा भी एक खास दिखेगा। जी हां, इस फिल्म में एक ब्रिटिश मॉडल कैमियो निभा रही हैं। 'द वजाइना मोनोलॉग' एक्ट्रेस Feryna Wazheir फिल्म में एक रईस मुस्लिम महिला के किरदार में नजर आएंगी।
खास बात यह है कि फरेना को यह मालूम तक नहीं था कि इस फिल्म में उनके को-स्टार अक्षय कुमार होंगे। एक्ट्रेस को जैसे ही फिल्म के निर्देशक ने अप्रोच किया, उन्होने बिना ज्यादा सोच समझे फिल्म को हां कह दिया। भारत पहुंचने के बाद ही उन्हें पता चला कि वे बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ काम करने वाली हैं।
''एयरलिफ्ट के बारे में ऐसा बोलना गलत है.. यह फिल्म की बेइज्जती है..''
ब्रिटिश मॉडल ने अक्षय कुमार की बहुत तारीफ की और कहा कि अक्षय कुमार बहुत मजाकिया हैं, लेकिन साथ ही समय के बहुत पाबंद हैं। बता दें, इस मॉडल को हमने 2010 में आई बॉलीवुड फिल्म 'सदियां' में भी देख चुके हैं। हालांकि फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी। इसके बाद हमने इन्हें फिल्म रंगरसिया में रणदीप हुडा के साथ देखा था।
बहरहाल, हम उम्मीद करते हैं एयरलिफ्ट से इन्हें एक खास पहचान मिले और फिल्म सुपरहिट हो जाए। यहां देखते हैं Feryna Wazheir की दिलचस्प तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


