Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया हादसे से टूटा Shah Rukh Khan का दिल, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल मैसेज

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार, 12 जून 2025 को एक बड़ा हादसा हुआ जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट, टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। हादसे की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।
शाहरुख खान ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दिया रिएक्शन
इस दुखद घटना पर बॉलीवुड से भी रिएक्शन आने शुरू हो गए। सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा- "अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर से दिल टूट गया है। पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मेरी दुआएं हैं।"
बॉलीवुड सेलेब ने जताया शोक
उनके अलावा, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, जाह्नवी कपूर, सोनू सूद जैसे कई एक्टर्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस हादसे पर अफसोस जताया।
सलमान खान का इवेंट टला
सलमान खान को 12 जून को मुंबई में एक बड़े इवेंट में शामिल होना था, लेकिन जैसे ही हादसे की खबर आई, आयोजकों ने कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया। आयोजकों ने मीडिया से कहा- "आज सुबह जो दुखद हादसा हुआ है, उससे पूरा देश गम में है। ISRL और सलमान खान इस मुश्किल घड़ी में देश के साथ हैं। ऐसे वक्त में किसी तरह का जश्न मनाना सही नहीं लगता, इसलिए इवेंट को आगे पोस्टपोन गया है।"


Click it and Unblock the Notifications