भोजपुरी गाने पर एयर होस्टेस ने किया ऐसा डांस, वीडियो देखते ही लोग बोले- 'बवाल बा हो मैडम जी'

viral video

Air Hostess Video- ये सोशल मीडिया का दौर है और रील्स का क्रेज है। चाहें आप काम कर रहे हों या फिर किसी जगह घूमने गए हों, कौन कहां रील्स बनाएगा कोई नहीं जानता है। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें एयर होस्टेस को डांस करते हुए देखा जा सकता है।

मजेदार बात तो ये है कि ये एयर होस्टेस किसी हिंदी या अंग्रेजी नहीं बल्कि भोजपुरी गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही है। ये भोजपुरी गाना होली सॉन्ग है और प्लेन की सीटों के बीच एयर होस्टेस ये धमाकेदार परफॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही है। वीडियो सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है।

वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है और कहा जा रहा है कि एयर होस्टेस तो मल्टी टैलेंटेड है। आरोही सिंह नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, ब्लूपर।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और एक ने लिखा है, ''पैर पर भी मेकअप हो गया रहता तो और ठीक रहता।'' एक ने लिखा, ''गाल छुवाले के का जरूरी बा तोहार तो बहुत कुछ..।'' एक ने लिखा, ''मैडम आप तो बवाल बा हो।'' एक ने लिखा, ''बहुत ही शानदार।''

एक ने लिखा, ''यो का बा हो।'' इस तरह से लोग लगातार भोजपुरी और हिंदी भाषा में कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ये इसी एयर होस्टेस का एकाउंट है या नहीं इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। इस एयर होस्टेस ने किसी तरह का कोई रिएक्शन भी किसी कमेंट पर नहीं दिया है।

जिस अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया गया है उसमें काफी कम पोस्ट हैं लेकिन 269k यूजर्स इस अकाउंट को फॉलो करते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X