वायुसेना के बाद 'मौसम' की रिलीज पर रेलवे बना रोड़ा

Mausam
पंकज कपूर के निर्देशन में बनी शाहिद कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'मौसम' के ग्रह नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे हैं तभी तो इस फिल्म की रिलीज वायुसेना की आपत्ती के चलते आगे बढ़ा दी गयी थी और अब रेलवे ने भी एक सीन को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है।

दरअसल इस सीन में शाहिद तेज रफ्तार कार चलाते हुए रेलवे क्रॉसिंग से तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन के सामने से गुजरते हैं। इस सीन को देखने के बाद रेलवे को लगता है कि इस सीन से युवाओं का मन बढ़ेगा और वो भी कुछ ऐसे ही स्टंट करने की कोशिश कर सकते हैं। वैसे भी देश में आए दिन रेलवे क्रॉसिंग ऐसी कई घटनाओं की खबरें आती रहती हैं।

ऐसे में इस सीन को लोकर रेलवे का कहना है कि यह सीन शाहिद पर ही फिल्माया गया है जो युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं और वो अपने चहेते सितारे की तरह खुद भी ये स्टंट करने को जरूर प्रेरीत होंगे। युवाओं को ही ध्यान में रख कर वो जल्द ही एक लेटर फिल्म यूनिट के पास भेजने वाले हैं।

हम आपको बता दें कि यह फिल्म 23 सितंबर को पर्दें पर रिलीज होने वाली हैं और इस फिल्म के एक सीन को लेकर पहले ही एयर फोर्स ने अपनी आपत्ती जताई थी और अब रेलवे ने भी एक सीन को लेकर इस फिल्म के निर्माता को लेटर भेजने का मन बना लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X