सुशांत सिंह राजपूत केस: AIIMS रिपोर्ट से बड़ा खुलासा- विसरा में जहर नहीं, पोस्टमार्टम पर उठा सवाल !
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच को लेकर अभी कोई तय जानकारी नहीं आयी है। हालांकि सभी की नजर एम्स की रिपोर्ट पर है। जो कि सुशांत के विसरा के आधार पर बनाई गई है।वहीं इस बीच एम्स की रिपोर्ट में से एक जानकारी लीक हुई है। जो कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताई जा रही है।
इसके अनुसार सुशांत की बॅाडी में किसी भी तरह का कोई जहर नहीं पाया गया है। आपको बता दें कि सुशांत के परिवार को हत्या का शक है। हालांकि सीबीआई अभी भी इस मामले में हर पहलू को ध्यान रख इसकी जांच कर रही है।
Recommended Video
Sushant Case में सामने आई बड़ी लापरवाही, विसरा का नहीं हुआ था Drugs Test | FilmiBeat

सुशांत की एम्स के पांच डॅाक्टरों की टीम ने विसरा की जांच की है। आज तक चैनल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुशांत की विसरा में जहर नहीं पाया गया है। ये साफ है कि एक्टर को जहर नहीं दिया गया है। उनके शरीर में किसी भी तरह का जहर नहीं मिला है।


Click it and Unblock the Notifications