..................... एम्स चीफ ने कहा सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ी गलती | AIIMS forensic chief claims foul play in Sushant post mortem report, autopsy details - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी रिपोर्ट में बड़ी गड़बड़ी, एम्स चीफ ने बताई पोस्टमार्टम की गलतियां

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कुछ ना कुछ नया सामने आ रहा है। जब से जांच सीबीआई के हाथ गई है तब से कुछ नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब एम्स के चीफ को सौंपी गई, ऑटोप्सी की जांच भी पूरी हो चुकी है और उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी जमा कर दी है।

एम्स के फॉरेंसिक चीफ, डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने टाईम्स नाऊ से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है जहां उन्होंने सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत का समय नहीं देने पर सवाल उठाया है।

aiims-forensic-chief-claims-foul-play-in-sushant-postmortem-report-reveals-autopsy-details

डॉ. सुधीर गुप्ता ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अगर ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत का समय नहीं लिखा था तो फिर मुंबई पुलिस को तुरंत ही इस पर सवाल उठाने चाहिए थे और दूसरा जांच एजेंसी से संपर्क करना चाहिए था।

हालांकि मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों ने सुशांत सिंह राजपूत की सप्लीमेंट्री पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी तैयार की। और इस रिपोर्ट में सुशांत की मौत के समय का ज़िक्र किया है। ऐसे में सीबीआई इस बारे में जांच करेगी कि दो पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्यों तैयार की गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X